फतेहपुर जनपद की तहसील खागा के गांव बरक्कतपुर में शनिवार की रात आंधी से छप्पर गिरने के कारण दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरक्कतपुर गांव की सूरजकली (75) पत्नी स्व. बनवारीलाल शनिवार रात भोजन करने के बाद छप्पर के नीचे सो रही थी। आधी रात के बाद तेज आंधी चलने लगी। आंधी के चलते छप्पर वृद्धा के ऊपर गिर गया। चीख-पुकार सुन स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने छप्पर हटाकर बाहर निकाला। छप्पर गिरने के बाद हाथ पैर टूट गए। तत्काल स्वजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों ले गए जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दिवंगत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेश चंद्र कानपुर में रहता है और छोटा बेटा रामनरेश मुम्बई में रहता है। दिवंगत की बहू रेखा देवी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ