लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिये रुट डायवर्जन प्लान
(दिनांक-04.06.2024 को प्रातः 04.00 से रात्रि 24.00 बजे तक रहेगा)
क्षेत्राधिकारी यातायात फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 कि मतगणना के दौरान दिनांक 04.06.2024 किया जाने वाला यातायात डायवर्जन प्लान निम्नवत है:
1- जनपद फतेहपुर से होकर बाँदा जाने वाले वाहन नऊवाबाग जेलरोड मोड़ से न जा कर कैचीमोड़ से कुंवरपुर, बिंदकी, ललौली हो कर बाँदा को जाएगे तथा इसी मार्ग से वापस भी आयेगें।
2- बाँदा से लखनऊ रायबरेली एवं अन्य जनपद को जाने वाले भारी वाहन दतौली से बहुआ- बँधवा, कटका, जोनिहा, बिदकी, कुंवरपुर से एन0एच0-02 से हो कर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
3- राधानगर से, मलका, केवई, कटका, शाह हो कर बहुआ जाने वाले हल्के वाहन राधनगर से गाजीपुर, बहुआ होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
4- बहुआ से शाह, कटका हो कर राधानानगर को जाने वाले हल्के वाहन बहुआ से गाजीपुर, राधानगर होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
5- बहुआ से शाह होकर राधानगर, नऊवाबाग को जाने वाले भारी वाहन बहुआ से बंधवा तिराहा जोनिहा, बिंदकी, कुंवरपुर से एन0एच0-02 से हो कर अपने गन्तव्य को जायेगें।
नोट- राधानगर तिराहे से कटका तिराहे तक एम्बुलेंस आदि इमरजेन्सी सेवा मे लगे वाहनो को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार के वाहनो के प्रवेश पर प्रतिबन्ध रहेगा।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ