खबर का हुआ जबरदस्त असर, जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, अवैध निर्माण कराया ध्वस्त

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

खबर का हुआ जबरदस्त असर, जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, अवैध निर्माण कराया ध्वस्त 

फतेहपुर 23 जून! गत दिवस अलादातपुर में प्रधान की शह पर गाटा संख्या 402 में खाद के गड्ढों पर करायें जा रहे अवैध निर्माण को लेकर एसपीएन न्यूज पर खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका जिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा त्वरित संज्ञान लेना व उपजिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित करना उनकी संवेदनशीलता व न्यायप्रियता को प्रमाणित करता है।


उपजिलाधिकारी सदर द्वारा तत्काल स्थलीय व अभिलेखीय जांच करा कर अवैध अतिक्रमण कर करायें जा रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।

पेश है उपजिलाधिकारी सदर फतेहपुर की कार्यवाही आख्या:

अवगत कराना है कि दिनांक 22.06.2024 को अज़मा भारत न्यूज एवं SPN न्यूज में प्रकाशित खबर "प्रधान की शह पर अलादातपुर में गाटा सं0 402 खाद्य के गड्ढे पर अवैध निर्माण कराये जाने" का जिलाधिकारी महोदया द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी तहसील सदर को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 


उक्त के क्रम में आज दिनांक 23.06.2024 को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की मौके पर जाकर स्थलीय व अभिलेखीय जांच की गयी जिसमे यह पाया गया कि राजू पुत्र जहीर खान द्वारा ग्राम अलादातपुर परगना व तहसील जनपद फतेहपुर की गाटा सं0 402 खाद्य गड्ढे में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा था, के दृष्टिगत पक्षों को बोलकर तत्काल प्रभाव से अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

                      उपजिलाधिकारी सदर फतेहपुर

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ