(हर खबर पर हमारी पकड़)
मेंटिनेंस के कारण विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
फतेहपुर! विद्युत वितरण खण्ड फतेहपुर से सम्बद्ध विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम सदर के उपखण्ड अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्षेत्र के सम्मानित समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24/06/2024 दिन सोमवार को 220 केवी राधानगर से 33/11 के.वी. उपकेंद्र आबूनगर को आने वाली 33 के वी लाइन के सुदृढ़ीकरण (टेढ़े पोल, टूटे क्रॉस आर्म, लोंग स्पॉन इंटरमीडिएट पोल इत्यादि को बदलने का कार्य) हेतु प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक 33 केवी आबूनगर लाइन का शटडाउन प्रस्तावित है उक्त कार्य के उपरांत आबूनगर उपकेंद्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
उक्त शटडाउन के दौरान आबूनगर उपकेंद्र से पोषित क्षेत्र पटेल नगर, कलेक्ट्रेट, विद्यार्थी चौराहा, अवंतीबाई चौराहा, बुलेट चौराहा, फूलबाग कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी रानी कॉलोनी, आबूनगर क्षेत्र चलचित्र नगर कॉलोनी, दिल्ली दरबार, साई विहार, नई तहसील चित्रांश नगर, गड़़रियनपुरवा अस्ती, वीआईपी कॉलोनी वीआईपी रोड, तामेश्वर चौराहा, तामेश्वर नगर कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में 6 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी।
असुविधा के लिए खेद है !
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ