सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल
फतेहपुर! उत्तर प्रदेश पुलिस प्रयागराज में कार्यरत और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य निशांत शुक्ला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देर शाम प्रयागराज से ड्यूटी कर लौटने पर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की और तुरंत श्याम रक्तकेन्द्र में पहुंचकर अपना 12 स्वेच्छिक रक्तदान किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस में जनपद प्रयागराज में तैनात है निशांत शुक्ला
रक्तदान करते समय युवाओ को संदेश दिया, "रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, अगर हमें या किसी आस -पास के लोगो रक्त की अवश्यकता पड़ती है इसके लिए हम सब को रक्तदान के लिए तैयार रहना चहिये और आगे आकर मदद करनी चाहिये, मदद के लिए शुरुवात हमें ही करनी पड़े़गी।
इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व रक्तकेन्द्र से प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ