दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसला कर ले गया था अपने साथ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फतेहपुर में एक युवक रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की। पीड़ित लड़की का पुलिस ने मेडिकल कराया।


थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को 15 दिन पहले प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें लिखा था कि मेरी 16 साल की लड़की को एक युवक अमर (19) निवासी सिंधवा थाना ललौली अपने रिश्तेदार के यहां आता जाता था। इसी बीच मेरी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक के द्वारा मेरी बेटी के साथ कई दिनों तक रेप भी करता रहा।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके साथ युवक ने कई दिनों तक रेप करता रहा।, जब विरोध किया तो मारपीट करता था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर आरोपी अमर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ