सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मृत्यु
फतेहपुर में स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मौतः बच्चों से भरी वैन ने पहले युवक को मारी टक्कर, आदेश के बाद भी खोले जा रहे स्कूल
फतेहपुर में प्रदेश सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल को खोले गए हैं। वाहनों से बच्चों को लाने, ले जाने का काम भी किया जा रहा है। एक स्कूल के वैन चालक ने एक युवक और महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के असोथर थाना के बेसड़ी गांव में एक प्राइवेट स्कूल संचालक श्रवण कुमार तिवारी ने स्कूल खोल रखा है। चालक ने स्कूल की वैन से बच्चों को ले जाते समय गांव के ही छोटेलाल के दरवाजे में खड़ा दीपू (19) पुत्र जगतपाल को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जैसे ही गाड़ी आगे निकली वहीं दूग्ध डेरी से दूध देकर वापस घर लौट रही रुखसाना (40) पत्नी सफीक को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस ने वैन चालक को पकड़ा, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद मौके से वैन चालक फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक का इलाज चल रहा है।
महिला के पिता मुंशा खां ने थाने में लिखित तहरीर दी है। बताया कि तेज रफ्तार स्कूली वैन चालक व स्कूल संचालक श्रवण कुमार उर्फ राजू तिवारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ