सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फर्जी साइन बनाकर बंटवारा करने का आरोप, उपजिलाधिकारी से शिकायत
अमौली, फतेहपुर! जनपद के चाँदपुर थाना क्षेत्र की अमौली कस्बा निवासी जान्हवी तिवारी और पूनम तिवारी ने बिंदकी के एसडीएम को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी भूमधरी जमीन अंशु देवी और कुलदीप को बेची थी। इन दोनों ने ग्राम मदरी कोड़ा जहानाबाद में घर बनाने के लिए जमीन ली थी।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी सतेंद्र नाथ, स्तुति देवी, और मोहित सोनी ने न्यायालय को गुमराह कर और फर्जी साइन कराकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इसके अलावा आरोप है कि स्थानीय पुलिस, नायब तहसीलदार, और लेखपाल ने आरोपियों को शह दी और विरोध करने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
विक्रेताओं ने बिंदकी तहसील में एसडीएम से अपील की है कि उनकी निजी जमीन पर हो रहे अवैध भवन निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और आरोपियों समेत तहसील और पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एसडीएम अर्चना अग्नहोत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

2 टिप्पणियाँ
Ye sb fraud karti hai. Phele bhi kar chuki h
जवाब देंहटाएंKarwayi hogi to sach samne aa hi jayega.
जवाब देंहटाएं