सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जन्मदिन के अवसर पर किया सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने रक्तदान
फतेहपुर! 05-07-2024 दिन शुक्रवार को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य जो कि समय समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान का अवसर ढूंढ रक्तदान करते है।
उसी कड़ी में आज जन्मदिन के अवसर में सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट ऋतिक पाल सहित बृजेश मिश्रा व विनीत ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र परिसर में तीनों रक्तदाताओं से केक कटवाकर बधाई दी गयी।
जिला अस्पताल में लगातार चल रही एबी पाजिटिव रक्त की कमी चलते जरूरतमंद मरीज अशोक कुमार जो कि ग्राम पैगम्बरपुर पोस्ट सुकेती फतेहपुर के रहने वाले है, मरीज को कैंसर है, जिसके कारण डॉक्टर द्वारा मरीज के तीमारदार को एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई गई।
जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से हुई।
जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर रहे बृजेश मिश्रा ने तुरंत कहा मेरा रक्त एबी पाजिटिव है और तुरंत बृजेश मिश्रा का रक्त मरीज के तीमारदार पवन कुमार को दिलवा दिया गया।
इस मौके में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, सभासद हरिहरगंज अतीश पासवान, सभासद चंदियाना संजय, आकाश मौर्य व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र परिसर विभागाध्यक्ष वरद वर्धन बिसेन, स्वाति भदौरिया, दीपाली वर्मा, पूजा तिवारी, विनोद उपस्थित रहे।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ