फतेहपुर: मुराइंटोला पावर हाउस के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: कल रहेगा पावर कट

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

           ‌                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर: मुराइंटोला पावर हाउस के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: कल रहेगा पावर कट

उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड सदर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत दिवस मुराइनटोला पावर हाउस में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर नम्बर 2  कथित रूप से आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण  10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर 1 से बारी बारी से आप सभी के सहयोग से सभी फीडर को विद्युतापूर्ति की जा रही थी।


10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर आज रात्रि में फ़तेहपुर आ जायेगा। जिसको प्रातः काल 05:00 बजे से बदला जाएगा। जिस हेतु मुराइंटोला उपकेंद्र के समस्त फीडर 11 केवी मुराइंटोला, लोकल, बाकरगंज, ज्वालागंज, हरिहरगंज, आबूनगर, जिला अस्पताल की विद्युतापूर्ति प्रातः 05:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक बाधित रहेगी।

सभी उपभोक्ताओं का सहयोग करने के लिए धन्यवाद

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ