सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
श्रावण मास के सोमवार के मद्देनजर, भारी वाहनों का हुआ रूट डायवर्जन
फतेहपुर 21 जुलाई! पुलिस उपाधीक्षक यातायात फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रावण मास 2024 दिनांक 21 जुलाई 2024 से आगामी 19 अगस्त 2024 के मध्य पड़ने वाले श्रावण सोमवार/पर्वो को जनपद में भारी वाहनो के रूट डायवर्जन के सम्बन्ध मे, सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त अवधि के मध्य पड़ने वाले श्रावण सोमवार/पर्वों के दौरान जनपद में भारी वाहनो का रुट डायवर्जन जनहित में किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत् है:
1. श्रावण मास प्रथम सोमवार दिनोंक 22 जुलाई 2024 के दृष्टिगत दिनांक 21 जुलाई 2024 को समय 15:00 बजे से दिनोंक 23 जुलाई 2024 को प्रातः 04:00 बजे तक।
डायवर्जन किया जाने वाला मार्ग:
1. नऊवाबाग से जेलरोड मोड़, जयरामनगर, राधनागर, बहुआ/ललौली, बाँदा को जाने वाले भारी वाहन, कैची मोड़, बिंदकी, चौडगरा, जौनिहा चौराहा, ललौली हो कर अपने गन्तव्य को जायेंगें।
2. बाँदा से दतौली, बहुआ, राधानगर, जयरामनगर, नऊवाबाग हो कर आने वाले भारी वाहन, बाँदा से दतौली, बहुआ, बँधवा तिराहा, जोनिहा चौराहा, बिदकी/चौड़गरा/कैचीमोड़ हो कर आपने गन्तव्य को जाएगें ।
3. कानपुर से वाराणसी को जाने वाला भारी वाहन को लखनऊ बाईपास फतेहपुर से डायवर्ट कर सातमील तिराहा, लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ, जौनपुर, मड़ियाहू हो कर वाराणसी को जाँयेगे यह डायवर्जन दिनांक 21 जुलाई 2024 को प्रातः 10.00 से 23 जुलाई 2024 को 23.00 बजे तक रहेगा।
4. भिटौरा बाईपास से ओमघाट तक सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ