सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मेडिकल कॉलेज: एमबीबीएस छात्रों के बीच मारपीट, जांच के लिए समिति का गठन
फतेहपुर 27 अगस्त, 2024
खबर का असर:
फतेहपुर के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों के बीच मारपीट की घटना के बाद, कैसे एक जांच समिति का गठन किया गया। संयम और अक्षत कुमार, दोनों बैच 2023 के छात्र हैं, जिन्होंने बैच 2021 के छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सहायक वार्डन द्वारा तत्काल हस्तक्षेप किया गया, और घायल छात्रों को सहायता प्रदान की गई।
इस घटना से न केवल कॉलेज का माहौल खराब हुआ है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन के मुद्दे भी सामने आए हैं। तीन सदस्यीय जांच समिति इस मामले की जांच करेगी और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
सियासत पर नजर प्रतिनिधि द्वारा तत्काल समाचार के प्रकाशन और जिम्मेदारों से चर्चा-परिचर्चा का असर यह रहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने घटना में शामिल छात्रों को छात्रावास से तत्काल निष्कासित कर दिया और अग्रिम जांच प्रारंभ कर दी है।
हम इस घटना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, साथ ही यह भी जानेंगे कि कॉलेज प्रशासन ने इस स्थिति को कैसे संभाला।
गत दिवस हुई घटना के अनुसार अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय फतेहपुर में अध्यनरत एम०बी०बी०एस० बैच 2023 के छात्र संयम एवं अक्षत कुमार के द्वारा शिकायत की गई है कि उनके साथ छात्र सत्यम बरनवाल, सोहराब अली, अभिषेक त्यागी, लक्ष्य भास्कर अक्षत कुमार सिह पार्थ सेन एवं आकाश यादव, सभी बैच 2021 के द्वारा मारपीट की गई है। सहायक वार्डन द्वारा छात्रावास में जाकर तत्काल छात्रों का बीच बचाव कराया गया और देखा गया के छात्र संयम एवं अक्षत कुमार के चोट आई हुई है।
मामले की गंभीरता. छात्रों की अनुशासनहीनता एवं चिकित्सा महाविद्यालय का माहौल खराब करने के कारण उपरोक्त प्रकरण की जांच हेतु प्राचार्य द्वारा निम्नलिखित समिति का गठन किया गया है और जांच समिति को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस में जांच रिर्पोट मय संस्तुति के अ।धोहस्ताक्षरी को प्रेषित करना सुनिश्चित करे।
1. डा० संतोष कुमार, सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग
2. डा० शुभम मिश्रा सहायक आचार्य मेडिसिन विभाग
3. डा वकार अकरम, सहायक वार्डन छात्र छात्रावास।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ