सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मेडिकल कॉलेज: अनुशासनहीनता के चलते सात छात्रों को छात्रावास से निष्कासित किया गया
फतेहपुर 27 अगस्त, 2024
गत दिवस मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के छात्रावास में सीनियर छात्रों द्वारा दो जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग व मारपीट के मामले में प्राचार्य डॉक्टर आर पी सिंह ने कड़ी अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से सात सीनियर छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया।
इस समाचार में हम फतेहपुर के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में हुई गंभीर अनुशासनहीनता के मामले पर चर्चा करेंगे, जिसमें एमबीबीएस बैच 2023 के छात्रों के साथ मारपीट के आरोप में सात छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। प्रिंसिपल द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, छात्र सत्यम बरनवाल, सोहराब अली, अभिषेक त्यागी, लक्ष्य भास्कर, अक्षत कुमार सिंह, पार्थ सेन, और आकाश यादव को तत्काल प्रभाव से छात्रावास से निष्कासित किया गया है। इस निर्णय से कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ा संदेश दिया गया है।
हम इस घटना के प्रभाव और कॉलेज प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की गहराई से जांच करेंगे और आगे के घटनाक्रम से अपने सुधी पाठकों को अवगत कराते रहेंगे।
प्रस्तुत है प्राचार्य के तत्सम्बन्धित आदेश की प्रति:
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ