पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिल और दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिल और दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर, 26 अगस्त 2024।

फतेहपुर जिले के थाना खागा पुलिस ने सोमवार को चार चोरी की मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्री धवल जायसवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय शंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए चोरों में सादिक उर्फ राजा, 25 वर्ष, निवासी सलेमपुर मजरे कल्लनपुर, और संजय साहू, 28 वर्ष, निवासी प्रेम नगर शामिल हैं। इन दोनों आरोपियों को कटोघन के पास से गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक तमंचा 315 बोर, और एक कारतूस 315 बोर बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना खागा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि सादिक का आपराधिक इतिहास भी है और उसे पूर्व में कई मामलों में आरोपी बनाया जा चुका है। संजय साहू भी पहले आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ