सियासत पर नजर, नई दिल्ली
(हर खबर पर हमारी पकड़)
आधार कार्ड अपडेट करने की लास्ट डेट आई, घर बैठे फ्री में ऐसे करें अपडेट
नई दिल्ली, आधार कार्ड सभी भारतीयों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। जॉब हो या कोई सरकारी स्कीम, बैंक से रिलेटेड काम हो या पहचान की जरुरत हर जगह आधार कार्ड काम आता है। बता दें कि आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट (Online Update) करने की समय सीमा अब खत्म होने वाली है। अगर आप भी अपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर और उम्र को लेकर कुछ चेंजेस करवाना चाहते हैं तो अंतिम तिथि से पहले अपने आधार को फ्री में अपडेट करवा लिजिए। अंतिम तिथि के बाद आपको पैसे चुकाने होगें।
आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि नजदीक आने से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। सरकार द्वारा इस सेवा को सीमित समय के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोग घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। UIDAI द्वारा प्रदान की गई यह सुविधा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल समय बचाता है, बल्कि लोगों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने दस्तावेज़ अपडेट करने का अवसर देता है। ब्लॉग में विस्तार से बताया गया है कि कैसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करके आधार कार्ड को सरलता से अपडेट कर सकते हैं।
UIDAI ने तय की है अंतिम तिथि:
पहचान प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को मुफ्त में अपडेट करने के लिए आपके पास समय कम है। बता दें कि आधार नामांकन की तिथि से हर 10 साल में अपने POI और POA दस्तावेजों को अपडेट करना होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए 14 सितंबर, 2024 को अंतिम तिथि निर्धारित की है।
आधार कार्ड ऐसे करें अपडेट:
प्रथम चरण: आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं। इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
द्वितीय चरण: अब माय आधार (My Aadhaar) टैब पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मेनू से ‘अपडेट योर आधार’ विकल्प को चुनें।
तृतीय चरण: इसके बाद आपको ‘अपडेट आधार डिटेल (Online)’ पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहां ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP के लिए ‘सेंड OTP’ पर क्लिक करें।
चतुर्थ चरण: इसके बाद OTP दर्ज करके ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें और जनसांख्यिकीय विवरण चुनें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं (नाम, पता, जन्म तिथि, आदि) और नई जानकारी को सही-सही भरें।
पंचम चरण: अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और अपने अपडेट रिक्वेस्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और ‘सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट’ पर क्लिक करें। अंत में आपको अपने रिक्वेस्ट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए SMS के जरिए एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) प्राप्त होगी।
(ब्यूरो चीफ)

0 टिप्पणियाँ