भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर: 15 लोगों ने किया रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर: 15 लोगों ने किया रक्तदान

फतेहपुर 05 सितंबर 2024

दिनांक 05-09-2024 को भारतीय जीवन बीमा निगम के 68 वे वर्षगांठ ( 1 सितंबर) के उपलक्ष्य मे रक्तदान शिविर का आयोजन सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सहयोग से  जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र फतेहपुर द्वारा पटेल नगर भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय  में  किया गया।


शिविर को आयोजित कराने में मुख्य भूमिका  वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, धर्मेंद्र राज सिंह सहायक शाखा प्रबंधक की रही। कुल 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें से चौदह रक्तदान  करने वालो में धर्मेंद्र राज सिंह, अजीत कुमार, शरद कुमार गुप्ता, दीक्षांत कुमार साहू, प्रकाश जायसवाल,अर्चना देवी, सुधांशु चौरसिया, मनमोहन सिंह, इन्द्रसेन पांडेय, सुदीप कुमार तिवारी, राम कुमार गुप्ता,  साजिद, अकरम, राहुल जोकि भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी हैं, ने रक्तदान किया।


पन्द्रहवें रक्तदाता सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के रक्तवीर गुरमीत सिंह ने भारतीय जीवन बीमा निगम प्रांगण में चल रहे रक्तदान शिविर में अपना 40 वां रक्तदान किया और सन्देश दिया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है और हम सभी को समय समय से रक्तदान करना चहिये तथा हर स्वस्थ्य व्यक्ति 90 दिन में रक्तदान कर सकता है।


इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम से   वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुधांशु चौरसिया, जे पी दीक्षित शाखा प्रबंधक( विक्रय), मनोज गुप्ता शाखा प्रबंधक (विक्रय), सहायक शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र राज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अजीत वर्मा, शाखा प्रबंधक (B&AC ) प्रकाश जायसवाल, अर्चना देवी, शालिनी जी व बीसीटीवी वैन प्रयागराज मंडल से  पी०आर०ओ डॉक्टर पंकज यादव, सुधीर,  जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से चिकित्सक  शिवम कुमार तिवारी, परामर्श दाता  दीपाली वर्मा, राजू कैथवास और मेडिकल कॉलेज के छात्र हरेन्द्र, हरि ओम, वंदना, सलोनी, अलका उपस्थित रहे ।


एलआईसी के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर फतेहपुर में आयोजित रक्तदान शिविर ने न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाया, बल्कि समाज सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर किया। इस शिविर में 15 रक्तदाताओं ने अपनी भागीदारी से समाज में रक्तदान की महत्ता को रेखांकित किया। खासतौर पर गुरमीत सिंह ने अपने 40वें रक्तदान के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि नियमित रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह दूसरों की जिंदगी बचाने में मदद करता है। एलआईसी के अधिकारियों और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ, जिससे यह एक प्रेरणादायक पहल बन गया।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ