सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: शांति भंग, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और नाजायज गांजा बरामद
फतेहपुर 27 सितंबर, 2024
1. शांति भंग 170 बीएनएसएस की कार्यवाहीः
शांति भंग की आशंका में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 07 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गयाः
1. थाना थरियांव से 01 अभियुक्त के विरूद्ध 170 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी।
2. थाना मलवां से 06 अभियक्त के विरूद्ध 170 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी।
2. वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारीः
1. थाना राधानगर से 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
2. थाना गाजीपुर से 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार ।
3. यातायात परिणामः
02 वाहन से 1500 रु0 शमन शुल्क व 62 वाहन का चालान किया गया ।
4. सराहनीय कार्य:
1. दिनांक 27.09.2024 को थाना मलवां पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र स्व० रामविशाल निवासी कोराई थाना मलवां जनपद फतेहपुर को 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 220/2024 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त सुनिल कुमार उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया।
2. दिनांक 27.09.2024 को थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र रंगपाल सिंह निवासी ग्राम सरकी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 27 वर्ष को 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 201/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया ।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ