फतेहपुर का मौसम पूर्वानुमान: 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर का मौसम पूर्वानुमान: 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 28 सितम्बर, 2024 से 02 अक्टूबर, 2024 तक)

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक फतेहपुर जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे, इस दौरान सभी ब्लॉक में स्थानीय स्तर पर गरज/बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेंगी। 


अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी से दक्षिण-पश्चिमी रहने की उम्मीद है, हवा की गति सामान्य से तेज़ रहने की संभावना होगी।

उपरोक्त जानकारी वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ