फतेहपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

फतेहपुर 18 सितम्बर, 2024

समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर  पर पुष्प अर्पित कर एक गोष्ठी की गयी, जिसमें प्रदेश सचिव बाबा प्रेमनाथ विश्वकर्मा, जिला सचिव श्रीचन्द्र ने भगवान विश्वकर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने किया तथा संचालन जिला महासचिव चौ० मन्जर यार ने किया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा० अशोक पटेल, राजकुमार मौर्या, दलजीत निषाद, बीरेन्द्र यादव, विपिन सिंह यादव, जालिम सिंह, सुरिजपाल रावत, संगीतराज पासी, हीरालाल साहू, गार्गीदीन बाजपेई, रईस अहमद, कामता प्रसाद, अकील अहमद, राजबाबू यादव, अनिल यादव, अयूब खान, मनोज सिंह यादव, शंकर निषाद, फूल सिंह मौर्या, धीरेन्द्र मौर्या, रौनक पासी, शिवधेश मौर्या, निर्भय सिंह, शिवम सिंह, राम सिंह, अब्दुल मजीद, आदि लोग उपस्थित रहे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ