सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में सपा-भाजपा में तनाव: पुलिस ने पुतला दहन से पहले सपा कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में
फतेहपुर 19 सितम्बर, 2024
फतेहपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। सपा कार्यकर्ता अपने घरों से ही पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिए गए, जिन्हें अस्थाई जेल में नज़रबंद कर दिया गया। करीब एक दर्जन सपा कार्यकर्ताओं को इस कार्रवाई में शामिल किया गया है।
यह घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा द्वारा सपा मुखिया का पुतला फूंके जाने के बाद की है। इस विरोध के जवाब में सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ