सक्षम कानपुर प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग 2024: उद्घाटन से समापन तक की संपूर्ण रिपोर्ट

सियासत पर नजर, कानपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम कानपुर प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग 2024: उद्घाटन से समापन तक की संपूर्ण रिपोर्ट

कानपुर 01 सितम्बर 2024

31 अगस्त और 01 सितम्बर 2024 को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर में आयोजित कानपुर प्रान्त का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग समाप्त हो गया। उद्घाटन सत्र में भारत माता, संत सूरदास और संत अष्टावक्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


द्वितीय सत्र में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन हुआ, जिसमें संगठन मंत्र, दृष्टिकोण, परिकल्पना और सक्षम गीत के अभ्यास के साथ-साथ दिव्यांगता, महिला आयाम, कला आयाम और क्रीड़ा आयाम पर प्रशिक्षण दिया गया। रक्षा सूत्र बांधने और उपहार देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।


समापन सत्र में सभी जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आगामी योजनाओं और दायित्व परिवर्तनों की घोषणा की गई, जिसमें प्रान्त अध्यक्ष और सचिव के नए दायित्व की घोषणा प्रमुख थी।


विस्तृत समाचार:

कानपुर प्रान्त का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग 31 अगस्त व 01 सितम्बर 2024 को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में भारत माता, संत सूरदास व संत अष्टावक्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगठन मंत्र, दृष्टिकोण व परिकल्पना, सक्षम गीत करने के उपरान्त,उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक भवानी भीख, प्रान्त संरक्षक श्रीमती नीतू सिंह, राष्ट्रीय युवा प्रमुख सचिन पाण्डेय, राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख श्रीमती सुमन चतुर्वेदी व प्रान्त अध्यक्ष डा शरद बाजपेई का सम्बोधन व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 


द्वितीय सत्र में संगठन मंत्र कानपुर उत्तर जिले के बौद्धिक प्रमुख श्रीमान अनुराग ने, दृष्टिकोण व परिकल्पना श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने व सक्षम गीत सचिन पाण्डेय ने अभ्यास कराया। आयाम व प्रकोष्ठ पर प्रशिक्षण प्रो डॉ दयाल सिंह पवार जी ने, दिव्यांग सेवा केन्द्र पर प्रशिक्षण बृजेश सिंह कटियार जी व डा प्रशान्त मिश्रा, महिला आयाम पर प्रशिक्षण श्रीमती सुमन चतुर्वेदी व डा शिवा मिश्रा ने, कला आयाम पर प्रशिक्षण योगेश बाजपेई ने, क्रीड़ा आयाम पर प्रशिक्षण विनीत गुप्ता (अस्थि दिव्यांग,गोल्ड मेडल प्राप्त,इग्लिंस चैनल को पार करने के लिए), मोहित (अस्थि दिव्यांग सिल्वर मेंडेल,पैरा- ओलंपिक) व सायंकाल प्रणव व दृष्टि से बाधित बन्धुओं के साथ रक्षा सूत्र बांधकर व उपहार देकर मनाया गया। 


द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र में दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि के बाद पियूष द्विवेदी द्वारा संगठन मंत्र, दृष्टिकोण व परिकल्पना शिवम् द्वारा व सक्षम गीत शान्ति भूषण द्वारा कराया गया। 


सक्षम के कार्य व विस्तार पर चर्चा प्रो दयाल जी व डा प्रशान्त मिश्रा, दिव्यागता के प्रकार, कारण व बचाव पर चर्चा डा प्रशान्त मिश्रा, सक्षम में युवाओं की भूमिका सचिन पाण्डेय व शिवम् पाण्डेय, सक्षम में पक्ष प्रमुख के कार्य एडवोकेट दीपक यादव व एडवोकेट अजय मिश्र, अस्थि दिव्यागता की रोकथाम डा मयंक बंसल, प्राणदा प्रकोष्ठ के कार्य डा कुलदीप (झांसी मेडिकल कॉलेज) , सक्षम का सभी जिलों में तहसील तक विस्तार शुभम्, पंकज व बृजराज, सक्षम का विस्तार आशुतोष बाजपेई व प्रो डॉ सुरेन्द्र नारायण शर्मा, सक्षम के कार्य हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा प्रो दयाल जी, सचिन व श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने चर्चा की। 


समापन सत्र में कानपुर प्रान्त के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों व जिला सचिवों  ने जिलें में किये गए कार्यो का वृत्त रखा। 

प्रान्त अध्यक्ष डा शरद बाजपेयी द्वारा आगामी योजनाओं हेतु सम्बोधन, जिले में दायित्व परिवर्तन व नये दायित्व की घोषणा प्रान्त अध्यक्ष डा शरद बाजपेई की अनुमति से डा प्रशान्त मिश्रा ने की। 

राष्ट्रीय संरक्षक प्रो डॉ दयाल जी ने प्रान्त के नये दायित्व की घोषणा की नये दायित्व में प्रान्त अध्यक्ष देव नरायण सोनी (हमीरपुर), प्रान्त सचिव डा सुरेन्द्र विक्रम गोस्वामी झांसी, प्रान्त प्रचार प्रमुख डा शिवा मिश्रा कानपुर, प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन चतुर्वेदी औरैया, प्रान्त महिला प्रमुख डा मोनिका गोस्वामी झांसी व डा शरद बाजपेई को कानपुर प्रान्त का सह संरक्षक तथा प्रशांत मिश्रा को केन्द्रीय कार्यसमिति में सदस्य पद की घोषणा की।

धन्यवाद डा प्रशान्त मिश्रा ने व कल्याण मंत्र शुभम् कुशवाहा ने कराया। उपस्थित- जिला: 11, संख्या: पुरुष: 56, महिला: 18, दिव्यांग बन्धु: 43, रक्षाबंधन हेतु उपस्थित दृष्टि बाधित बन्धु: 60, श्रवण बाधित बन्धु: 40 मौजूद रहे।


(ब्यूरो चीफ कानपुर)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ