सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन और विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
फतेहपुर 18 सितम्बर, 2024
फतेहपुर जिले में मंगलवार को नहर कालोनी, पटेल नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोगों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महासचिव शैलेन्द्र पटेल ने समाज के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल उमराव को इलाहाबाद मंडल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। संचालक बिपिन कौशल ने उमराव को बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इसके साथ ही, यह निर्णय लिया गया कि श्री उमराव के प्रथम आगमन पर एक भव्य जुलूस निकालकर उनका सम्मान किया जाएगा।
जिला महासचिव शैलेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया:
1. क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने की मांग।
2. हुसैनगंज, सहनीपुर, भदार, सरैला और असनी में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील।
3. सातमील आजाद नगर में 25 केवीए की जगह 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता को बताया।
कार्यक्रम में अपना दल-एस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें विपिन कौशल, मोनू कौशल, राजेन्द्र मौर्य, नीलेश चौरसिया, सुरेश पटेल, अनिल पटेल, श्रीमती सोमवती विश्वकर्मा, गोवर्धन पटेल, लाखन पटेल, और राजू पटेल शामिल थे।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ