सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर: प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने दौरे के दूसरे दिन की विकास योजनाओं की समीक्षा
फतेहपुर 18 सितम्बर, 2024
फतेहपुर में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने अपने दौरे के दूसरे दिन विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रारा गांव की गौशाला और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पाई गई खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए।
मंत्री अजीत सिंह पाल ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए एक मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी पहुंचे और रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए।
अजीत सिंह पाल का यह दौरा जिले में विकास कार्यों की समीक्षा और आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ