सियासत पर नजर, लखनऊ
(हर खबर पर हमारी पकड़)
उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न वितरण के लाभार्थियों के लिए एक अच्छी खबर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाभार्थियों के लिए आधार नामांकन की तिथि बढ़ी
लखनऊ 23 सितम्बर, 2024
अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० जवाहर भवन, लखनऊ के पत्रांक पत्रांक 21 / एन०पी०आर० / आधार Vol II दिनांक 23 सितम्बर, 2024 के द्वारा प्रदेश के समस्त जिला पूर्ति अधिकारियों को भेजे गये पत्र के मुताबिक भारत सरकार के पत्र संख्या-9-2/2016-पीडी II(F.364004) दिनांक 20.09.2024 (छायाप्रति संलग्न) का सन्दर्भानुसार, अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों के आधार नामांकन की तिथि 30 सितम्बर, 2024 से बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 कर दी गयी है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राशनकार्ड लाभार्थियों को आधार नामांकन के पश्चात् सब्सिडी प्राप्त करने की व्यवस्था है।
अतः वितरण प्रणाली के माध्यम से सब्सिडाइज्ड आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त किये जाने हेतु यह आवश्यक है।
अतः सभी लाभार्थियों का आधार नामांकन 31.12.2024 तक प्रत्येक दशा में समस्त राशनकार्ड धारक/यूनिट्स का आधार उनके डाटाबेस से सीड कराना सुनिश्चित करें।
(ब्यूरो चीफ)

0 टिप्पणियाँ