सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में सक्षम द्वारा ऋषि अष्टावक्र जयंती का धूमधाम से आयोजन
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा गत दिवस ऋषि अष्टावक्र की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ प्राचीन मंदिर अयोध्या कुटी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सक्षम कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांग जनों को अंगवस्त्र भेंट कर तथा ऋषि अष्टावक्र जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
संगठन मन्त्र, परिचय, दृष्टिकोण, परिकल्पना की अपनी नियमित दिनचर्या के पश्चात कल्याण मन्त्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सनातन परम्परा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला इकाई ने पूर्व में तय किया गया था कि प्रत्येक मंगलवार को भिन्न-भिन्न देवालयों में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा उपस्थित जनसमुदाय के मध्य सक्षम की उपयोगिता पर चर्चा की जायेगी।
इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित दिव्यांग मित्रों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया
उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता में धीरेन्द्र गुप्ता जिलाध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश चन्द्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, महेश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, स्वदेश पुरवार, अजीत सिंह, डॉक्टर शिवप्रसाद त्रिपाठी, राम विलास शुक्ल, दीपक सिंह, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी सुरेन्द्र प्रसाद, अभिजीत पटेल, जितेन्द्र त्रिवेदी, विष्णु कान्त जी, अशोक कुमार विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, भानु प्रताप जौहरी, वेद प्रकाश अरोड़ा, ए के तिवारी, कमल रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हिमांशु इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुरुषोत्तम जी नगर संघचालक , हरीपाल सिंह जिला व्यवस्था प्रमुख, रामखेलावन जिला कार्यालय प्रभारी, रामरतन जी ने मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए सक्षम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम में संचालन एवं समापन का दायित्व पियूष द्विवेदी सदस्य प्रांत कार्यसमिति, सक्षम कानपुर प्रान्त का रहा।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ