सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
"धाता पुलिस ने 04 अभियुक्तों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर नकदी व ताश की गड्डी बरामद की"
फतेहपुर 25 अक्टूबर, 2024
25 अक्टूबर 2024 को, थाना धाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास से मालफड़ में 8600 रुपये और जामा तलाशी में 1530 रुपये सहित कुल 10130 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्तों की गड्डी बरामद की गई।
आरोपियों में सतेन्द्र कुमार, राजू उर्फ ध्यान प्रकाश, विकास, और राजू शामिल हैं, जो विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ