सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर: डबल मर्डर केस में वांछित 25,000 रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर 25 अक्टूबर, 2024
फतेहपुर पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, थाना खागा की टीम ने 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त बूंदी तिवारी उर्फ संजीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त बूंदी तिवारी का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें मु0अ0सं0 294/2024 के अंतर्गत धारा 190/191(3)/192(2) /103(1) के मामले शामिल हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार टीम के सदस्य: प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्यवाही की।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ