सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज में लापरवाही से मौत, निजी अस्पताल पर परिजनों का हंगामा और कार्रवाई की मांग
फतेहपुर 25 अक्टूबर, 2024
यूपी के फतेहपुर जिले के ज्वालागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे के बाद इलाज में लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने निजी नरसिंह होम में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
जानकारी के अनुसार, युवक बउवा अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक उसका एक्सीडेंट हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, एंबुलेंस चालक ने कानपुर ले जाने के बजाय घायल युवक को पास के ही निजी नरसिंह होम में भर्ती करा दिया।
निजी नर्सिंग होम में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, और इलाज कंपाउंडर द्वारा शुरू कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे कानपुर भेजने का प्रयास किया, लेकिन जब परिजनों ने उसे मृत पाया, तो उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल को बंद करने की मांग की।
पुलिस कार्रवाई और परिजनों की मांग:
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी DSP सुशील दुबे ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद मृतक के परिजन काफी आहत हैं और जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ