सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर जिले का मौसम पूर्वानुमान (05-09 अक्टूबर 2024): हल्की बारिश और गरज की संभावना
फतेहपुर 4 अक्टूबर, 2024
मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 05 अक्टूबर, 2024 से 09 अक्टूबर, 2024
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 05 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक फतेहपुर जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे, इस दौरान सभी ब्लॉक में स्थानीय स्तर पर दिनाँक 8 से 9 अक्टूबर के बीच में गरज/बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेंगी।
अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी से दक्षिण-पश्चिमी रहने की उम्मीद है, हवा की गति सामान्य रहने की संभावना होगी।
उपरोक्त जानकारी वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ