सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण परीक्षण शिविर फतेहपुर में आयोजित
फतेहपुर, 22 नवंबर, 2024
जिलाधिकारी फतेहपुर, रविन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान करने हेतु फतेहपुर जनपद में विशेष परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर 25 नवंबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे।
शिविर का विवरण इस प्रकार है:
1. दिनांक: 25.11.2024
स्थान: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, फतेहपुर
समय: प्रातः 11:00 से सांय 04:00 बजे
नोडल अधिकारी: मुख्य चिकित्साधिकारी, फतेहपुर
2. दिनांक: 26.11.2024
स्थान: विकास खण्ड परिसर, हथगाव
समय: प्रातः 11:00 से सांय 04:00 बजे
नोडल अधिकारी: खण्ड विकास अधिकारी, हथगाव
3. दिनांक: 27.11.2024
स्थान: तहसील परिसर, खागा
समय: प्रातः 11:00 से सांय 04:00 बजे
नोडल अधिकारी: उपजिलाधिकारी, खागा
4. दिनांक: 28.11.2024
स्थान: तहसील परिसर, बिन्दकी
समय: प्रातः 11:00 से सांय 04:00 बजे
नोडल अधिकारी: उपजिलाधिकारी, बिन्दकी
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एलिम्को की पंजीकरण टीम के लिए सभी स्थानों पर आवश्यक सुविधाओं और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
दिव्यांगजन इस अवसर का लाभ उठाकर आवश्यक सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 7460863592)

0 टिप्पणियाँ