सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
थाना बकेवर पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, 2 किलो नाजायज गांजा बरामद
फतेहपुर, 22 नवंबर 2024:
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, धवल जायसवाल के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध रोकथाम अभियान के अंतर्गत, थाना बकेवर पुलिस ने देवमई नहर के पास चेकिंग के दौरान 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 किलोग्राम नाजायज गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण:
1. राघवेन्द्र दीक्षित (उम्र: 32 वर्ष), निवासी: उमरगहना, थाना मलवां, जनपद फतेहपुर
आपराधिक इतिहास:
वर्ष 2012: धारा 498ए/323/504 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट
वर्ष 2022: धारा 279/337/338 भादवि
वर्तमान मामला: धारा 8/20 NDPS Act
2. दुर्गेश सिंह (उम्र: 26 वर्ष), निवासी: केशरीपुर, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर
आपराधिक इतिहास:
वर्तमान मामला: धारा 8/20 NDPS Act
3. आलोक उर्फ संजय पटेल (उम्र: 36 वर्ष), निवासी: पनई इनायतपुर, थाना मलवां, जनपद फतेहपुर
आपराधिक इतिहास:
वर्तमान मामला: धारा 8/20 NDPS Act
बरामदगी:
1. 2 किलोग्राम नाजायज गांजा
2. मोटरसाइकिल (आपाचे, नंबर: UP71AS7307)
पुलिस कार्रवाई:
थाना बकेवर में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 148/24 के तहत धारा 8/20 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को फतेहपुर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम का योगदान:
गिरफ्तारी और बरामदगी में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही:
1. उप निरीक्षक शशिकांत सरोज, चौकी प्रभारी, देवमई
2. हेड कांस्टेबल कैलाशचंद्र
3. कांस्टेबल शशिशेखर राय
4. कांस्टेबल शिवानंद पाठक
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए अभियान को और सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ