सियासत पर नजर, प्रयागराज
(हर खबर पर हमारी पकड़)
कानपुर लोको शाखा के NCRMU के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता
प्रयागराज, 4 नवंबर 2024:
कानपुर लोको शाखा में कार्यरत नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) के प्रमुख पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ (NCRES) की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता समारोह प्रयागराज में NCRES के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां महामंत्री श्री आर. पी. सिंह की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
शाखा उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, के. एम. तिवारी, सी.सी. सदस्य अभिषेक मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, दुर्गेश कुमार, अनुज कुशवाहा, दिलीप पाल, विनोद त्रिपाठी, आशीष पाल, जितेन्द्र पाल, शुभम कुमार, विवेक विश्वकर्मा, राजकुमार, राज गुप्ता, शुभम गुप्ता, विवेक शाह, देवेश प्रजापति सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने NCRES के कार्यों और कर्मचारियों के प्रति इसके समर्पण से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। महामंत्री सिंह ने सभी को माला पहनाकर और कार्ड देकर संगठन का हिस्सा बनाया।
महामंत्री आर. पी. सिंह ने इस अवसर पर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि NCRES कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए सतत कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संगठन ने कर्मचारियों की समस्याओं को हेडक्वार्टर PNM और रेलवे बोर्ड PNM के माध्यम से हल कराया है। सिंह ने भविष्य के चुनावों में NCRES के चुनाव चिन्ह "उगता सूरज" को भारी बहुमत से विजयी बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
इस मौके पर मंडल मंत्री चंदन कुमार और मंडल अध्यक्ष मान सिंह ने भी कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी महासचिव अखिलेश सिंह राठौर, कानपुर लोको शाखा सचिव आर. एन. पी. सिंह, शाखा अध्यक्ष आर. आर. तिवारी, और कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
(ब्यूरो चीफ, प्रयागराज)

0 टिप्पणियाँ