सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में शांति भंग, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित
फतेहपुर 02 नवंबर, 2024
फतेहपुर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्तियों को सीआरपीसी की धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त, विभिन्न थानों से 5 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को भी हिरासत में लिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 3 वाहनों पर 3000 रु0 का शमन शुल्क लगाया और 77 वाहनों का चालान किया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ