सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस द्वारा पत्रकार की हत्या के मामले में वांछित पाँच अपराधियों की गिरफ्तारी, आलाकत्ल बरामद
फतेहपुर 02 नवम्बर, 2024
फतेहपुर जिले में थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने हत्या के गंभीर अपराध में वांछित पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान अपराधियों से आलाकत्ल के हथियार समेत मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और जानकारी:
1. अंकित तिवारी (25 वर्ष) - अहमदगंज, फतेहपुर।
2. बब्लू उर्फ जितेन्द्र पटेल (32 वर्ष) - रामगंज, फतेहपुर।
3. विपिन शर्मा (35 वर्ष) - रामगंज, फतेहपुर।
4. चिक्कन उर्फ आशीष कुमार (33 वर्ष) - रामगंज, फतेहपुर।
5. सुनील राणा (33 वर्ष) - रानी कॉलोनी, फतेहपुर।
बरामदगी:
चिक्कन उर्फ आशीष कुमार के कब्जे से एक बड़ा डंडा, अंकित तिवारी से क्रिकेट स्टंप का एक टुकड़ा, बब्लू से लोहे की रॉड, सुनील राणा से 2 मोबाइल और 2870 रुपये, अन्य से भी मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
फरार आरोपी:
1. अन्नू तिवारी उर्फ अनुराग तिवारी
2. आलोक तिवारी उर्फ अक्कू तिवारी
3. जाँटी उर्फ अफजल
4. सुभाष पाण्डेय
गिरफ्तारी में सम्मिलित टीम:
प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, निरीक्षक अपराध रामआशीष यादव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और तेजी का संदेश गया है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ