प्रयागराज संगम में डूब रहे दो युवकों को पीएसी के जवानों ने बचाया

सियासत पर नजर, प्रयागराज 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

प्रयागराज संगम में डूब रहे दो युवकों को बाढ़ राहत दल के जवानों ने बचाया

प्रयागराज, 02 नवम्बर, 2024

प्रयागराज संगम नोज पर शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक बड़ा हादसा टल गया जब स्नान करते समय दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर तैनात 42वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल के जवानों ने तुरंत अपनी जान जोखिम में डालते हुए युवकों को बचाने का प्रयास शुरू किया। दलनायक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें पाली प्रभारी पीसी विशाल मिश्रा, आरक्षी मिथिलेश कुमार और आरक्षी अजय सरोज शामिल थे।


रेस्क्यू टीम ने जीवनरक्षक उपकरणों की सहायता से दोनों युवकों को गहरे पानी से बाहर निकाला। इनमें से एक युवक, अजय (उम्र 35 वर्ष), की हालत गंभीर थी और उसे तुरंत स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दूसरे युवक मनोज (उम्र 38 वर्ष) को भी चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। दोनों युवक प्रयागराज के जयंतीपुर सुलेमसराय क्षेत्र के निवासी हैं।

इस साहसिक कार्य के गवाह बने संगम नोज पर मौजूद हजारों लोगों ने जवानों के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बाढ़ राहत दल की तत्परता और साहसिक प्रयास से इन युवकों की जान बचाई जा सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

(ब्यूरो चीफ प्रयागराज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ