सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस का अभियान: शांति भंग, वारंटी गिरफ्तारी और यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
फतेहपुर 15 दिसम्बर, 2024
फतेहपुर जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति भंग, वारंटी गिरफ्तारी और यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में व्यापक कार्रवाई की।
1. शांति भंग की कार्रवाई (धारा 170 बीएनएसएस):
शांति भंग की आशंका में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना राधानगर: 3 अभियुक्तों पर कार्रवाई
थाना बकेवर: 1 अभियुक्त पर कार्रवाई
थाना हुसैनगंज: 6 अभियुक्तों पर कार्रवाई
थाना खागा: 6 अभियुक्तों पर कार्रवाई
2. वांछित और वारंटी गिरफ्तारी:
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 2 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
3. यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई:
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 54 वाहनों का चालान किया गया और 2 वाहनों से 1500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
फतेहपुर पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशंसनीय कदम है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ