सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर द्वारा हनुमान चालीसा पाठ व कुटुंब प्रबोधन की तैयारी
फतेहपुर 17 दिसम्बर, 2024
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर ने आज महादेवन टोला स्थित काली देवी मंदिर में परंपरागत रूप से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।
हनुमान चालीसा पाठ के समापन के उपरांत मंदिर में श्रद्धापूर्वक आरती की गई एवं उपस्थित जनसमुदाय के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।
इसके पश्चात उपस्थित भक्तों व अन्य जनसमूह के समक्ष "सक्षम एक परिचय" विषय पर व्यापक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने बताया कि सक्षम किस प्रकार दिव्यांग जनों की सेवा, स्वावलंबन एवं उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है। सक्षम के स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक मदद करते हैं।
चर्चा के दौरान जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान के द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी रविवार, 22 दिसम्बर ,2024 को स्थानीय अयोध्या कुटी में सक्षम द्वारा कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सक्षम के सभी स्वयंसेवक अपने-अपने परिवार के साथ दोपहर 12:00 बजे एकत्र होंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार परिचय, पारस्परिक संवाद और एक-दूसरे को समझने की दिशा में कदम बढ़ाना है। साथ ही, माताओं-बहनों को सक्षम की कार्यप्रणाली और सेवा गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा।
उपरोक्त बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी रणविजय सिंह, सह मीडिया प्रभारी लकी साहू, रोजगार आयाम अध्यक्ष राजेश कुमार, धर्म जागरण प्रमुख महेश पाल, संजय कुमार रस्तोगी, भानु प्रताप जौहरी, शशांक कुमार, छोटे लाल, अनिल कुमार रस्तोगी, दिनेश चंद्र रस्तोगी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह 'सिन्टू', रज्जन बाबू केसरवानी, स्वदेश पुरवार, कल्लू प्रसाद सविता, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, संजीव शर्मा, बालकृष्ण गुप्ता, ने सहभागिता की।
सक्षम की इस पहल से समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक जागरूकता व सहभागिता बढ़ने की उम्मीद है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ