सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
प्रेम प्रसंग में खूनखराबा: जेल से छूटकर प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू मारकर घायल
फतेहपुर 17 दिसम्बर, 2024
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी कॉलोनी इलाके में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लगने का मामला सामने आया है। युवक, जिसकी पहचान दिव्यांशु के रूप में हुई है, गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
प्रेमिका के घर पर आत्महत्या का प्रयास:
घायल युवक दिव्यांशु ने दावा किया कि उसे धोखे से खागा से बुलाया गया और चाकू मारा गया। उसका कहना है कि यह हमला उसकी प्रेमिका के माता-पिता और एक अन्य युवक करन ने किया।
पिछला विवाद:
घायल युवक और लड़की के बीच पहले से विवाद था। लड़की के परिवार ने दिव्यांशु के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। यह मामला 12 जुलाई 2024 को खागा कोतवाली में दर्ज हुआ था। युवक हाल ही में 4 दिसंबर 2024 को जेल से छूटकर बाहर आया था।
पुलिस का बयान:
सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक लड़की को अपने साथ चलने के लिए कह रहा था, लेकिन लड़की के इनकार करने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
दिव्यांशु पर 2 दिसंबर 2020 को भी खागा कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।
वर्तमान घटना में पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।पुलिस ने घायल युवक के आरोपों की जांच शुरू कर दी है और इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर संभव एंगल से तफ्तीश कर रही है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ