सक्षम फतेहपुर: सनातन धर्म की मजबूती और दिव्यांगजनों के हित में विशेष पहल

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम फतेहपुर: सनातन धर्म की मजबूती और दिव्यांगजनों के हित में विशेष पहल

फतेहपुर 10 दिसम्बर, 2024

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की फतेहपुर जिला इकाई ने चंडी देवी मंदिर, मोहल्ला चंदियाना में सनातन धर्म को मजबूत करने और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा के सस्वर पाठ से हुई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में दिव्यांगजनों के हितों को बढ़ावा देने और उनके लिए रोजगार व शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आगामी 12 दिसंबर, 2024 दिन बृहस्पतिवार समय 12 बजे दोपहर को  परिवार मिलन और विश्व दिव्यांग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा हेतु महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा की गई।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पियूष द्विवेदी (उपाध्यक्ष, कानपुर प्रांत), पुरुषोत्तम जी (नगर संघचालक), धीरेंद्र गुप्त (जिला अध्यक्ष), सीताराम सिंह चौहान (उपाध्यक्ष), दिनेश चंद्र त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), सर्वेश चंद्र शुक्ला, जितेंद्र त्रिवेदी, महेश पाल धर्म जागरण, आशीष कुमार, स्वदेश पुरवार, विष्णु कान्त त्रिपाठी, भानु प्रताप जौहरी, हरी बाबू चौरसिया, छोटे लाल, शशांक कुमार, लकी साहू, कृष्ण चंद्र केसरवानी, गोरेलाल गुप्ता, कल्लू प्रसाद सविता सहित कई दिव्यांग मित्र और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सक्षम की जिला इकाई ने यह सुनिश्चित किया कि उनके प्रयासों से समाज में दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त हों। इस आयोजन ने सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश देते हुए सनातन धर्म के मूल्यों को सुदृढ़ किया।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ