विश्व दिव्यांग दिवस: सक्षम परिवार बांदा द्वारा सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

विश्व दिव्यांग दिवस: सक्षम परिवार बांदा द्वारा सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश

बांदा 09 दिसंबर, 2024

सक्षम भारत, समर्थ भारत की भावना के साथ सक्षम परिवार बांदा ने दिनांक 8 दिसंबर 2024 को "विश्व दिव्यांग दिवस" धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संत सूरदास जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद "सक्षम" का दृष्टिकोण, परिकल्पना, एवं सक्षम गीत प्रस्तुत किया गया।

फतेहपुर से पधारे प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी और प्रांत कोषाध्यक्ष शांति भूषण सिंह गौतम का अंग वस्त्र और माला पहनाकर भव्य स्वागत हुआ। प्रांत पदाधिकारियों ने दिव्यांग भाइयों को सम्मानित किया और उन्हें सशक्तिकरण का संदेश दिया।


प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें दिव्यांगों के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, एवं सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन "सक्षम" बांदा के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान ने किया।



उपस्थित प्रमुख लोग:

पियूष द्विवेदी (फतेहपुर), शांति भूषण सिंह गौतम (बांदा), सीताराम सिंह चौहान (फतेहपुर), शिवम पांडेय, रमजोर सिंह चंदेल, राम सिंह कछवाहा समेत अन्य सदस्य।



कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ, जो दिव्यांगों के सशक्त भविष्य की ओर एक कदम है।


(ब्यूरो चीफ, बांदा)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ