सम्पूर्ण समाधान दिवस: बिन्दकी में 266 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

सम्पूर्ण समाधान दिवस: बिन्दकी में 266 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर, 07 दिसंबर 2024

तहसील बिन्दकी स्थित श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में 266 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने अनुराग पटेल की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार बिन्दकी और एसएचओ मलवां को नियमानुसार जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। वहीं, सांवलदास ग्राम बकेवर बुजुर्ग की जमीन पर लेखपाल और ग्राम प्रधान द्वारा कब्जे की शिकायत पर भी जांच और कार्यवाही के आदेश दिए।


अनिल बाजपेयी, ग्राम अजमतपुर ने अन्नपूर्णा राशन की दुकान गलत स्थान पर चलाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बिन्दकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार, परियोजना निदेशक डीआरडीए, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ