असोथर पुलिस ने 1.3 किलो गांजे के साथ महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

असोथर पुलिस ने 1.3 किलो गांजे के साथ महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

फतेहपुर 23 जनवरी, 2024

फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक  धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस ने 22 जनवरी 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने लक्ष्मणपुर निवासी रेशमा (पत्नी निसार उर्फ गुलाम) को 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के दौरान रेशमा की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। इस संबंध में स्थानीय थाना पर मुकदमा संख्या 12/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

बरामदगी का विवरण:

गांजा: 1 किलो 300 ग्राम (नाजायज)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

व0उ0नि0 देवीदयाल वर्मा

उ0नि0 राजेन्द्र कुमार यादव

हे0का0 आनन्द कुमार राय

का0 मनोज वर्मा

म0का0 प्रीती यादव

इस कार्रवाई से असोथर पुलिस ने जिले में बढ़ती नशे की तस्करी पर सख्ती के अपने संकल्प को दोहराया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना दी है और आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ