थरियांव पुलिस ने चोरी व मादक पदार्थ मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

थरियांव पुलिस ने चोरी व मादक पदार्थ मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर 23 जनवरी, 2025

दिनांक 22.01.2025 को थरियांव पुलिस ने चोरी व मादक पदार्थ के मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्तों से 2,500 रुपये नकद व 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम सविता (22 वर्ष), अमित मौर्या (21 वर्ष), और शिवम पांडेय (20 वर्ष) शामिल हैं। इनके खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, धमकी, और मादक पदार्थ अधिनियम शामिल हैं।

बरामदगी विवरण:

1. 2,500/- रुपये नकद

2. 1 किलो 250 ग्राम गांजा

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक इस अभियान को अंजाम दिया। टीम में उप-निरीक्षक संजीव कुमार, सुमित देव पांडेय, हेड कांस्टेबल हरिशंकर बिंद और अन्य कर्मी शामिल थे।

अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस व 8/20 NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय भेजा गया।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ