सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर में 19 रक्तदाताओं का स्वैच्छिक योगदान
फतेहपुर 27 जनवरी, 2025
26 जनवरी 2025 को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 19 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में अभिषेक सिंह चौहान, हिमांशु विश्वकर्मा, आदर्श, यशु, गुरप्रीत कौर, हर्षित, मोहसीन हैदर, राहुल कुमार, शुभम, गोलू गुप्ता, भरत श्रीवास्तव, शान, नरेश, प्रेम चंद्र कैथल, विजय प्रताप, महेश सिंह, दिग्विजय, आकाश मौर्य, और मुन्ना शामिल थे।
इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, नगर पालिका चेयरमैन एडवोकेट राज कुमार मौर्य, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मो. इस्तियाक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पी. के. सिंह, और जिला क्षय रोग अधिकारी निशात शहाबुद्दीन उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष शोभित सिंह, मयंक भारद्वाज, कवलजीत सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद रहे। रक्तकेन्द्र से विभागाध्यक्ष डॉ. वरद वर्धन बिसेन, डॉ. डी. के. वर्मा, डॉ. महक, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, रक्तकेन्द्र परामर्शदाता दीपाली वर्मा, लैब टेक्नीशियन संतोष राजपूत, और अन्य स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
शिविर में मेडिकल कॉलेज के छात्रों शुभम, प्रीति और अंजीर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ