सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
गणतंत्र दिवस पर सक्षम फतेहपुर की जिला इकाई द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
फतेहपुर 26 जनवरी, 2025
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा अपने अस्थिबाधित प्रकोष्ठ कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सहयोगी शैलेंद्र कुमार रस्तोगी व डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया।
प्रांत अध्यक्ष पियूष द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से समाज को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में विभा मिश्रा ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
अस्थिबाधित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने सभी के लिए जलपान का उत्कृष्ट प्रबंध किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित व्यक्तियों में प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, जिला अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, रोजगार आयाम अध्यक्ष राजेश कुमार, दिव्यांग सेवा केंद्र प्रमुख डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, एडवोकेसी आयाम संयोजक विभा मिश्रा, चंद्र भान त्रिपाठी, रामकृपाल तिवारी, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, रामचंद्र दीक्षित, डॉक्टर नवीन श्रीवास्तव, रश्मि तिवारी, जीतेन्द्र त्रिवेदी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दयाराम दिव्यांग बंधु, भूपेंद्र सिंह, प्रखर रस्तोगी, स्वदेश पुरवार, कल्लू प्रसाद सविता, अनुराग अग्रवाल, हरी बाबू चौरसिया, विकास साहू, नीरज, मनोज कुमार गुप्ता, छोटे लाल, , सुमित श्रीवास्तव, विजय शंकर (बच्चा), बैजनाथ सिंह, रीतेश पटेल, अवनीत प्रजापति, भैरवी रस्तोगी, पन्नू तथा भानु प्रताप जौहरी और अन्य गणमान्य शामिल थे।
यह कार्यक्रम सक्षम के समर्पण और समाज सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330479)




0 टिप्पणियाँ