25 जनवरी 2025: जनपद फतेहपुर पुलिस की कार्यवाहियां, गिरफ्तारी व सराहनीय कार्य

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

25 जनवरी 2025: जनपद फतेहपुर पुलिस की कार्यवाहियां, गिरफ्तारी व सराहनीय कार्य

1. शांति भंग 170 बीएनएसएस की कार्यवाही:

फतेहपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति भंग की आशंका में कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

थाना मलवा: 02 अभियुक्त

थाना खखरेरू: 04 अभियुक्त

थाना राधानगर: 04 अभियुक्त

थाना हथगांव: 02 अभियुक्त

थाना थरियांव: 01 अभियुक्त

2. वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी:

पुलिस ने वांछित अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए कुल 06 वारंटी गिरफ्तार किए।

थाना चांदपुर: 01 वारंटी


थाना गाजीपुर: 02 वारंटी


थाना बकेवर: 01 वारंटी


थाना हथगांव: 01 वारंटी


थाना ललौली: 01 वारंटी


3. यातायात परिणाम:

02 वाहनों से ₹1500 शमन शुल्क वसूला गया।

52 वाहनों का चालान किया गया।

4. सराहनीय कार्य:

(i) थाना बकेवर की कार्रवाई:

थाना बकेवर पुलिस ने मु0अ0सं0 12/2025 के तहत वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र स्व. कल्लू को गिरफ्तार किया। अभियुक्त से चोरी का सामान जिसमें बैंक पासबुक, आधार कार्ड, कीपैड लावा मोबाइल, और ₹2500 नकद बरामद किए गए। संबंधित मुकदमे में अपराध धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई और अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।


(ii) थाना सुल्तानपुर घोष की कार्रवाई:

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम प्रेमनगर में नूरी मस्जिद के पीछे 05 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से ₹8,900 नकद, ₹2,000 की जामा तलाशी, और 52 ताश की पत्तियाँ बरामद की गईं। इस पर मु0अ0सं0 11/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


फतेहपुर पुलिस का यह प्रयास अपराध और शांति भंग की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का एक और उदाहरण है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ