सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बस दुर्घटना: एक छात्रा की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने सहायता की घोषणा
फतेहपुर 21 जनवरी, 2025
21 जनवरी 2025 की सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बिंदकी की छात्राएं व स्टाफ शैक्षणिक यात्रा पर बस से कानपुर जा रहे थे। औग के पास नेशनल हाईवे-2 पर खड़े टेलर से बस की टक्कर हो गई। हादसे में 11 छात्राएं और 3 स्टाफ घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल टीम और जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान कक्षा 11 की छात्रा नसरा फातिमा ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल छात्राएं और स्टाफ चिकित्सकों की देखरेख में हैं और सभी खतरे से बाहर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत छात्रा नसरा फातिमा के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रशासन ने घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह दुखद घटना विद्यालय यात्राओं के दौरान सुरक्षा उपायों की अनिवार्यता पर फिर से विचार करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ