सनातन समाज में समरसता हेतु सक्षम फतेहपुर द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

सनातन समाज में समरसता हेतु सक्षम फतेहपुर द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर 21 जनवरी, 2025

फतेहपुर। सनातन समाज के आपसी समरसता को बढ़ाने और समाज में एकता बनाए रखने के उद्देश्य से समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला इकाई फतेहपुर ने दिनांक 21 जनवरी 2025, मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन सिद्धेश्वर शिव मंदिर, मुराइन टोला पुलिस चौकी के पीछे, जैदून फतेहपुर में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पवनपुत्र श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित सभी सनातनी बंधुओं के बीच सक्षम की उपयोगिता और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने संगठन मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और अध्यक्षता करते हुए दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग मित्रों को सक्षम की रीति-नीति और उद्देश्यों से अवगत कराया।

पियूष जी ने उपस्थित जनसमूह से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान सक्षम द्वारा आयोजित नेत्र कुंभ में उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराते हुए सभी से उसमें भाग लेने का अनुरोध किया।


सक्षम के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी जी ने सक्षम के दृष्टिकोण का पाठन किया और चंद्र भान त्रिपाठी ने संगठन की परिकल्पना पर प्रकाश डाला।

रोजगार आयाम के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सक्षम गीत का सामूहिक पाठन कराया। वहीं जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने सक्षम का परिचय दिया और कार्यक्रम का संचालन किया।

इस आयोजन में कल्लू प्रसाद सविता, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, शशांक कुमार, छोटेलाल, सर्वेश शुक्ला, प्रखर रस्तोगी, रज्जन बाबू केसरवानी, प्रेमचंद शुक्ला, हरी बाबू चौरसिया, प्रखर शुक्ला, दीप नारायण द्विवेदी, योगेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, नारायण/पुष्कर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को सनातन धर्म की महत्ता और सक्षम संगठन की सामाजिक उपयोगिता को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ