दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना: शादी पर मिलेगा 35,000 तक का पुरस्कार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना: शादी पर मिलेगा 35,000 तक का पुरस्कार

फतेहपुर 16 जनवरी, 2025

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत शादी करने वाले दिव्यांग दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 


योजना के अंतर्गत:

युवक दिव्यांग हो तो ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि।

युवती दिव्यांग हो तो ₹20,000 की प्रोत्साहन राशि।

दोनों दिव्यांग हों तो ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि।


पात्रता की शर्तें:

1. शादी के समय युवक की उम्र 21 से 45 वर्ष और युवती की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो।

2. दंपत्ति आयकर दाता न हो।

3. मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40% या उससे अधिक होनी चाहिए।

4. केवल वे दंपत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष (2023-24) या वर्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में हुआ हो।

आवेदन प्रक्रिया:

1. इच्छुक दंपत्ति http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।


2. आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अपलोड करें:

(क) दंपत्ति का संयुक्त नवीनतम फोटो 
(ख) आय, जाति और जन्म प्रमाण पत्र
(ग) दिव्यांगता प्रमाण पत्र
(घ) राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता
(च) अधिवास प्रमाण पत्र
(छ) विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)

3. ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट निकालकर और आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, विकास भवन, फतेहपुर में जमा करें।

संपर्क जानकारी:

अधिक जानकारी के लिए, कार्य दिवसों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, कक्ष संख्या-23, विकास भवन, फतेहपुर से संपर्क करें।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ