स्वामी विवेकानंद जयंती पर सक्षम फतेहपुर ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सक्षम फतेहपुर ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

फतेहपुर 14 जनवरी, 2024

फतेहपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांगजनों के सम्मान से हुई, जिसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए गए।


इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त और उनके आदर्शों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों को आज के युवा समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके जीवन से शिक्षा लेने की अपील की।


सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस, विषय पर अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि, "स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1984 में 12 जनवरी के‌ दिन अन्तर्राष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था और अगले वर्ष 1985 से प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।"


सक्षम के जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने कहा, "स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं, बल्कि वे समाज में समानता और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हैं।"


सक्षम के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने भी स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन पर अपने विचारों को रखते हुए उपस्थित युवाओं को सक्षम के साथ जुड़कर कार्य करने का आवाहन किया।

तत्पश्चात श्री हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ उपस्थित जनों द्वारा किया गया और आरती के पश्चात मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिसमें पुरुषोत्तम जी नगर संघचालक, महेश पाल, शैलेंद्र रस्तोगी, महेश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, लकी साहू सह मीडिया प्रभारी, चन्द्रभान त्रिपाठी, आशीष कुमार, हरी बाबू चौरसिया, स्वदेश पुरवार, कल्लू प्रसाद सविता, मिथलेश कुमार, सचिन विश्वकर्मा, संदीप कुमार, धीरू विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, अभय प्रताप जौहरी, प्रशांत सिंह चौहान, यश अवस्थी, गगन कुमार, शशांक कुमार, छोटे लाल, राजेश कुमार, रज्जन बाबू केसरवानी, कृष्ण पाल सिंह एडवोकेट, उमेश कुमार, धैर्य नारायण, सुशील कुमार गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, प्रखर रस्तोगी इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


अंत में जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित दिव्यांग जनों को विशेष रूप से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ